Magicbricks
अ
हिंदी
होम
शोध
प्रचलन
Tallest Buildings In The World : दुनिया की 12 सबसे ऊंची इमारतें कौन-सी हैं? यहाँ जानिए
होम
लाइफस्टाइल
पॉलिसी
वित्त एवं कानूनी
शोध
शहर की ख़बरें
वित्त एवं कानूनी
Realty Bytes
Sell / Rent out property
Post Property
Buy / Rent in property
Search Property
Tallest Buildings In The World : दुनिया की 12 सबसे ऊंची इमारतें कौन-सी हैं? यहाँ जानिए
Updated: Dec 26, 2022, 10:00 IST
By: Nupur Saini
top 10 tallest building in the world
यहाँ कवर किए गए टॉपिक्स
दुनिया की 12 सबसे ऊंची इमारतें
1. बुर्ज ख़लीफ़ा (Burj Khalifa)
2. शंघाई टॉवर (Shanghai Tower)
3. अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर (Abraj Al-Bait Clock Tower)
4. पिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर (Ping An International Finance Centre)
5. लोटे वर्ल्ड टॉवर (Lotte World Tower)
6. वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (One World Trade Center)
7. गुआंगज़ौ CTF फाइनेंस सेंटर (Guangzhou CTF Finance Centre)
8. टियांजिन CTF फाइनेंस सेंटर (Tianjin CTF Finance Centre)
9. चीन ज़ू (China Zun)
10. ताइपे 101 (Taipei 101)
11. वुहान ग्रीनलैंड सेंटर (Wuhan Greenland Center)
12. शंघाई वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर (Shanghai World Financial Center)
दुनिया की आगामी सबसे ऊंची इमारतें
मर्डेका 118 (Merdeka 118)
जेद्दाह टॉवर (Jeddah Tower)
बैंकॉक (One Bangkok)
ग्रीनलैंड जिन्माओ इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (Greenland Jinmao International Financial Center)
फुयुआन झोंगशान 108 आईएफसी (Fuyuan Zhongshan 108 IFC)
दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें
अगर हम बात करें दुनिया की 12 सबसे ऊंची इमारतों (Tallest Buildings In The World) की, तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम बुर्ज ख़लीफ़ा का आता है। चूंकि हर साल दुनिया भर के आर्किटेक्ट गगनचुंबी इमारतों के मामले में नए-नए चमत्कार करते जा रहे हैं, इसलिए बुर्ज ख़लीफ़ा को इन दिनों कई टक्कर मिल रही है। आपको बता दें कि एक ऐसा भी वक्त था जब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के मामले में अमेरिका सबसे आगे था लेकिन अब ऐसा नहीं है।
इनमें से कुछ इमारतें ऊंची होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हैं! चीन से लेकर अमेरिका और मिडल ईस्ट तक, कई आश्चर्यजनक इमारतें दुनिया की 12 सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) की लिस्ट में शामिल हैं।
दुनिया में एक से बढ़कर एक ऊंची-ऊंची इमारत हैं, जिनकी ऊंचाई देखकर दिमाग घूम जाए। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ‘दुनिया की दूसरी या तीसरी या चौथी……..दसवीं’ सबसे ऊंची इमारत कौन-सी हैं? तो चलिए जानते हैं कि दुनिया की 12 सबसे ऊंची इमारतें (Tallest Buildings In The World) और उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें…
दुनिया की 12 सबसे ऊंची इमारतें
हमने यहां दुनिया की 12 सबसे ऊंची इमारतों के साथ-साथ उनके जुड़ी कुछ रोचक बातें भी बताई हैं -
1. बुर्ज ख़लीफ़ा (Burj Khalifa)
नाम: बुर्ज ख़लीफ़ा
शहर और देश : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
ऊंचाई: 2,717 फीट
फ्लोर: 163 (जमीन के नीचे +1)
निर्माण वर्ष: 2010
जनवरी 2010 में, दुबई शहर में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) - बुर्ज ख़लीफ़ा टॉवर बनकर तैयार हुआ। बुर्ज ख़लीफ़ा 2,717 फीट ऊंचाई वाली एक गगनचुंबी इमारत है।
इस टावर में 163 फ्लोर और कई लक्ज़री अपार्टमेंट, फाइन-डाइन रेस्तरां, हाई-एंड होटल और कॉर्पोरेट सूट बने हुए हैं। सबसे ऊंचे ऑब्जर्वेशन डेक और दुनिया के सबसे ऊंचे सर्विस एलिवेटर के साथ, इस विश्व प्रसिद्ध इमारत ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये हैं:
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत
सबसे ऊंची फ्री-स्टैंडिंग संरचना
दुनिया की सबसे ऊंची सर्विस एलिवेटर
सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन डेक
फ्लोर की अधिक संख्या
सबसे लंबी दूरी वाला लिफ्ट
सबसे अधिक कब्ज़ा किए हुए फ्लोर
रोचक बातें: क्या आप जानते हैं कि बुर्ज ख़लीफ़ा न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से दोगुनी ऊंची है? हाँ जी! यह बिल्कुल सही बात है!
2. शंघाई टॉवर (Shanghai Tower)
नाम: शंघाई टॉवर
शहर और देश : शंघाई, चीन
ऊंचाई: 2,073 फीट
फ्लोर: 128 (जमीन के नीचे +5)
निर्माण वर्ष: 2015
चीन में स्थित 2,073 फीट की ऊंचाई वाला शंघाई टॉवर दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) है। इस गगनचुंबी इमारत का निर्माण 1997 में शुरू हुआ था, लेकिन पैसी की कमी की वजह से इसे कई बार रोकना पड़ा था।
टॉवर में 20.5 मीटर प्रति सेकंड की गति वाली दुनिया की दूसरे सबसे तेजी से चलने वाली लिफ्ट लगी थी, लेकिन 2017 में गुआंगज़ौ CTF फाइनेंस सेंटर में लगभग 21 मीटर प्रति सेकंड की गति की लिफ्ट लगी, जिससे यह तीसरे स्थान पर आ गया।
दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत - शंघाई टॉवर को इंटरनेशनल फर्म जेन्सलर द्वारा डिजाइन किया गया है और इसका स्वामित्व शंघाई म्यूनिसिपल गवर्नमेंट के पास है। यह दुनिया की सबसे शानदार इमारतों में से एक है
यह टावर पुडोंग के फानेंसियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित है और इसमें 128 फ्लोर व 270 विंड टर्बाइन लगे हैं। नौ बेलनाकार इमारतों से निर्मित इस टावर में दिखने में बेहद आकर्षक गार्डन, कैफे व रिटेल की दुकाने हैं।
रोचक बातें: जहां बुर्ज ख़लीफ़ा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) है, तो वहीं इस्तेमाल करने योग्य मंजिलों की ऊंचाई को देखते हुए शंघाई टॉवर ऐसी सबसे ऊंची इमारत है।
3. अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर (Abraj Al-Bait Clock Tower)
विश्व कि सबसे ऊँची इमारते
by editetch.online Paraskumar
0